TB Diagnosis 2026: WHO की नई जांच तकनीक
विश्व स्वास्थ्य संगठन WHO ने 24 मार्च 2026 को World TB Day के मौके पर TB Diagnosis Tools 2026 को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है, जिसमें दावा किया गया है कि अब TB की जांच 1 घंटे के अंदर संभव होगी। रिपोर्ट के अनुसार हर दिन दुनिया में करीब 3300 लोगों की मौत TB से होती है, जबकि 29000 से ज्यादा नए केस सामने आते हैं। ऐसे में यह नई तकनीक बीमारी की पहचान और इलाज को तेज करने में अहम भूमिका निभा सकती है। WHO का कहना है कि ये नए टेस्ट पुराने molecular tests की तुलना में आधी लागत पर उपलब्ध होंगे, जिससे ज्यादा लोगों तक पहुंच आसान होगी।
दरअसल WHO द्वारा सुझाए गए ये नए point-of-care diagnostic devices बैटरी से भी चल सकते हैं और इन्हें अस्पताल या लैब के अलावा छोटे हेल्थ सेंटर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे मरीजों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा और diagnosis के तुरंत बाद इलाज शुरू किया जा सकेगा। WHO TB Diagnosis Tools 2026 का मुख्य उद्देश्य यही है कि बीमारी का पता शुरुआती स्तर पर ही लग जाए और संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
इसी बीच WHO के Director General डॉ Tedros Adhanom Ghebreyesus ने कहा कि यह तकनीक TB के खिलाफ लड़ाई में गेम चेंजर साबित हो सकती है। नई मशीनें न सिर्फ TB बल्कि HIV, mpox और HPV जैसी बीमारियों की जांच में भी इस्तेमाल हो सकती हैं। वहीं WHO TB Diagnosis Tools 2026 के तहत tongue swab जैसी नई सैंपल कलेक्शन तकनीक भी लाई गई है, जिससे उन मरीजों की भी जांच संभव होगी जो sputum sample नहीं दे पाते थे।
वहीं रिपोर्ट में sputum pooling तकनीक का भी जिक्र किया गया है, जिसमें कई लोगों के सैंपल को एक साथ टेस्ट किया जा सकता है। इससे मशीन का समय और लागत दोनों कम होंगे। खासकर low-resource देशों में यह तकनीक बेहद फायदेमंद साबित हो सकती है। WHO TB Diagnosis Tools 2026 के जरिए हेल्थ सिस्टम को ज्यादा efficient बनाने और diagnosis gap को कम करने की कोशिश की जा रही है।
ऐसे में अब सवाल यह है कि क्या यह नई तकनीक TB को खत्म करने में मदद करेगी। WHO के अनुसार साल 2000 से अब तक TB से लड़ाई में 83 मिलियन लोगों की जान बचाई जा चुकी है, लेकिन फंडिंग में कमी और धीमी जांच प्रक्रिया इस मिशन को प्रभावित कर रही है। WHO TB Diagnosis Tools 2026 इन चुनौतियों को दूर करने का एक मजबूत समाधान माना जा रहा है।
जानकारों के अनुसार यदि इन नई तकनीकों को तेजी से लागू किया गया तो आने वाले वर्षों में TB के मामलों में बड़ी गिरावट देखी जा सकती है। World TB Day 2026 के तहत WHO ने देशों से अपील की है कि वे इन innovations को तेजी से अपनाएं, हेल्थ सिस्टम को मजबूत करें और TB के सामाजिक व आर्थिक कारणों पर भी ध्यान दें। WHO TB Diagnosis Tools 2026 को अब global health के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।











