Vastu tips:Vastu Ke Ye Saral Upay Banayenge Aapke Ghar Ko Sukh, Shanti Aur Samriddhi Ka Kendra!

Vastu for Home
मुख्य द्वार और प्रवेश
मुख्य द्वार उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में होना शुभ होता है।
दरवाजा अंदर की ओर खुलना चाहिए ताकि सकारात्मक ऊर्जा अंदर आए।
प्रवेश द्वार को साफ और रोशन रखें।
ड्राइंग रूम / लिविंग रूम
उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में लिविंग रूम होना अच्छा होता है।
फर्नीचर दक्षिण-पश्चिम कोने में रखें ताकि स्थिरता बनी रहे।
हल्के रंगों जैसे सफेद, क्रीम, हल्का नीला आदि का प्रयोग करें।
बेडरूम
मास्टर बेडरूम दक्षिण-पश्चिम दिशा में होना चाहिए।
सिर को दक्षिण दिशा में रखकर सोना शुभ माना जाता है।
बेड के सामने आईना (मिरर) न रखें, इससे नींद पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
रसोई (किचन)
किचन को दक्षिण-पूर्व (अग्नि कोण) में बनाना सबसे शुभ होता है।
खाना बनाते समय पूर्व दिशा की ओर मुख रखना अच्छा होता है।
रसोई घर को उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में न बनाएं।
बाथरूम और शौचालय
बाथरूम और टॉयलेट उत्तर-पश्चिम या पश्चिम दिशा में होने चाहिए।
शौचालय का दरवाजा हमेशा बंद रखें और इसे पूजा घर के पास न बनाएं।
पूजा घर
उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) पूजा घर के लिए सबसे शुभ होता है।
लकड़ी के मंदिर का प्रयोग करें, धातु के मंदिर से बचें।
मूर्तियों को सीधे जमीन पर न रखें, उन्हें एक ऊँचाई पर स्थापित करें।
पौधे और जल स्रोत
घर में मनी प्लांट, तुलसी और बांस रखना शुभ होता है।
कांटेदार पौधे (जैसे कैक्टस) घर के अंदर न लगाएं।
उत्तर-पूर्व दिशा में जल स्रोत या फव्वारा लगाने से धन की वृद्धि होती है।